फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Card in women's clothing Put to say 'Call Me'

महिलाओं के कपड़ों में कार्ड डालकर कहता था ‘कॉल मी’

Wed, 28 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली Updated Wed, 28 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Card in women's clothing Put to say 'Call Me'
प्रतीकात्मक फोटो
सेक्टर-2 में छत पर सूख रहे महिलाओं के कपड़ों में कार्ड पर नंबर लिखकर डालने वाले युवक को लोगों ने मंगलवार रात दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार युवक कार्ड पर अपना नंबर लिखकर साथ में लिख देता था ‘कॉल मी’। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

           
वैशाली सेक्टर-2 स्थित कामना में पिछले कुछ दिनों में छत पर सूख रहे महिलाओं के कपड़ों में सफेद कार्ड लगा मिलता था। कार्ड में एक मोबाइल नंबर लिखा होता और साथ में लिखा होता है ‘कॉल मी’।
विज्ञापन


महिलाएं लगातार इसकी शिकायत परिवार के लोगों से कर रही थीं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा और पुलिस ने जांच की बात कही। इसके बाद लोगों ने खुद ही मनचले को पकड़ने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात सभी लोग घात लगाए बैठे थे कि तभी एक युवक छत पर चढ़ा और महिलाओं के कपड़ों में कार्ड रखकर जाने लगा तो लोगों ने उसे घेर लिया। वह बचकर भागने लगा तो लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। वहीं, महिला के कपड़ों में से कार्ड भी बरामद किया गया।

एसओ ने बताया कि जिस युवक को पकड़ा गया है, वह सिक्योरिटी गार्ड है। वह खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि वह बिजली नहीं आने पर घर के बाहर खड़ा था। लोगों ने उसे मनचला समझकर दबोच लिया। कार्ड पर लिखा नंबर भी युवक का नहीं है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

             
राजनगर निवासी युवक का बताया जा रहा कार्ड पर लिखा नंबर            
एसओ ने बताया कि कार्ड पर लिखे नंबर की जांच की गई तो फोन उठाने वाले युवक ने बताया कि वह राजनगर गाजियाबाद से बोल रहा है। एसओ ने बताया कि नंबर की आईडी निकलवाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पकड़ा गया युवक अविवाहित है और मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed