{"_id":"594173564f1c1b73288b4868","slug":"car-killed-constable-s-son-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कार ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीआरएफ बटालियन रोड पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल का बेटा था। उधर, हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोविंदपुरम निवासी हरि विनोद शर्मा ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। उनका बेटा मोहित (24) श्रीराम पिस्टन कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह वह बिजली का बिल जमा करने बाइक से कर्पूरीपुरम स्थित सबस्टेशन गया था। वहां से करीब साढ़े नौ बजे वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान बालाजीपुरम से निकली तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही मोहित बाइक से नीचे आ गिरा और उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया। लोगों ने मोहित को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
15 दिन बाद होनी थी शादी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम
मोहित की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक के पिता हरि विनोद ने बताया कि एक जुलाई को उनके बेटे की शादी अलीगढ़ में होनी थी। वह शादी की तैयारियों के लिए परिवार के साथ गांव गए थे। सूचना पर बुधवार दोपहर लौटे। पिता ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं और मोहित इकलौता बेटा था। बेटे की शादी के लिए कई माह से तैयारियों में जुटे थे, मगर भगवान ने सब छीन लिया।
हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
पुलिस के अनुसार घर से कुछ ही दूरी पर बिल जमा करने गए मोहित ने हेलमेट नहीं लगाया था। एसएचओ ने बताया कि अगर मोहित ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन रोड पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। नूर नगर सिहानी निवासी अनिल (25) कालोनी में ही बाइक मैकेनिक का काम करता था। वह मंगलवार शाम को दोस्त से मिलने करहेड़ा गया था और रात करीब दस बजे ऑटो से वापस घर लौट रहा था।
राजनगर एक्सटेंशन में ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में ऑटो चालक, उसमें सवार अनिल और एक अन्य युवक घायल हो गए। तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक और अन्य युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अनिल के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अनिल की दो साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और एक साल की बेटी है। परिजनों में मातम का माहौल है।