{"_id":"5818d52f4f1c1b0e57436126","slug":"car-did-not-rule-out-marriage-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं दी कार तो किया शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में नहीं दी कार तो किया शादी से इंकार
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वधू पक्ष द्वारा दहेज में स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल देने से इंकार करने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में वधू पक्ष ने मसूरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनों की शादी नोएडा के एक गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों से तय हुई थी। नौ नवंबर को बारात आनी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लड़कियों के चाचा का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह लड़कों के घर शादी के कार्यक्रम को लेकर बात करने गए थे। इस दौरान लड़कों के पिता ने उनसे दहेज में एक स्कॉर्पियो, डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और अपने लिए एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। वह दहेज देने से इंकार करते हुए वहां से चले आए।
विज्ञापन
इस पर वर पक्ष के लोगों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़कियों के चाचा ने बताया कि पहले छह मार्च 2016 को शादी तय हुई थी, लेकिन एक लड़की के पिता की मौत के कारण शादी की तारीख नौ नवंबर की गई थी।उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोगों ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। इसके लिए उन्होंने फार्म हाउस भी बुक कर लिया था।
विज्ञापन
रिश्ता पक्का करने के दौरान दोनों लड़कों को सोने की अंगुठियां और नगदी भी दी थी। लड़कियों के परिजनों ने नोएडा में रहने वाले दोनों लड़कों और उनके परिवार के खिलाफ दहेज की मांग करने के मामले में मसूरी थाने में तहरीर दी है। मसूरी एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।