फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cancer sufferers in shock, many times unconscious

सदमे में कैंसर पीड़िता, कई बार हुई बेहोश

Thu, 15 Jun 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर Updated Thu, 15 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cancer sufferers in shock, many times unconscious
cancer - फोटो : demo pic

पीएनबी के लॉकरों से करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को एक पीड़ित महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। महिला कैंसर से भी पीड़ित है।मोदीनगर की श्रीनगर कालोनी निवासी मोहनलाल का एक समय पर एक्सपोर्ट फैब्रिक हैंड वर्क का अच्छा काम था। उनका पीएनबी की कपड़ा मिल शाखा मेें 124 नंबर से ज्वाइंट लॉकर है।

विज्ञापन


चार दिन पूर्व चोर उनके लॉकर से भी सारा सामान ले गए। मोहनलाल की मानें तो उनके लॉकर में करीब 15 लाख के जेवरात और पांच लाख कैश था। उनकी पत्नी लक्ष्मी कैंसर से पीड़ित हैं। उनके इलाज पर काफी पैसा खर्च हो रहा है। साल 2006 मेें बेटे की मौैत के बाद से उनकी पत्नी बीमार हैं। दो दिन पहले लॉकर से चोरी की जानकारी मिलने के बाद से पत्नी की हालत लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन


वह बार-बार बेहोश हो जाती है। वहीं, मोदीनगर के महेश पार्क निवासी सुधीर भाटिया का भी पीएनबी में ज्वाइंट लॉकर है। 1994 में कपड़ा मिल बंद हो गई तब से नोएडा की एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी तीन पीढ़ियों के जेवर, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है, लॉकर में रखे थे। जो चोरी हो गए। उनकी पत्नी मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति और न बिगड़ जाए यह भय परिवार के लोगों को बना हुआ है। उनके पड़ोसी सुमन प्रकाश गोयल भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चों की शादी के लिए करीब 20 लाख के जेवर जोड़कर लॉकर में रखे थे, जो चोरी हो गए। वहीं जिन लोगों के लॉकर सुरक्षित हैं, वह ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इनमें नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा भी शामिल हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed