फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Came to abduct the boy's bravery

अगवा करने आए थे, छात्रा की बहादुरी देख भागे

Fri, 05 May 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 05 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Came to abduct the boy's bravery
अपहरण - फोटो : अमर उजाला

कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार सुबह शास्त्री नगर में स्कूल जा रही एक सातवीं कक्षा की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। हालांकि छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को धक्का देकर खुद को बचा लिया और मौके  से भाग निकली। वारदात के दौरान पांच बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रजापुर निवासी तनु (15) पुत्री सिपाही लाल, शास्त्री नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं की छात्रा है। सिपाही लाल गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और यूपीसीए के पदाधिकारी के ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर कार सवार एक युवक ने उनकी बेटी तनु को इशारा कर पास बुलाया। जैसे ही तनु कार के पास पहुंची, कार की पिछली सीट पर बैठे दो और युवक उसे कार के अंदर खींचने लगे। इस दौरान उनकी बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को धक्का देकर अपना हाथ छुड़ाया और भागते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोगों का आता देख कार सवार युवक फरार हो गए। तनु ने बताया कि कार में कुल पांच युवक बैठे थे और सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। सभी ने अपना चेहरा काले कपड़े से ढक रखा था। इसकी वजह से वह युवकों का चेहरा नहीं देख सकी। सीओ मनीष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में युवकों की कार दिखाई दे रही है।


फुटेज से कार का नंबर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे युवकों के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed