{"_id":"5774183d4f1c1bc97379ce69","slug":"by-telling-the-inspector-called-loot-li-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर बताकर बुलाया और ‘लूट’ ली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर बताकर बुलाया और ‘लूट’ ली कार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर कार मालिक को बुलाया। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसकी कार लूट ली। इस संबंध में पीड़ित ने बुधवार को कविनगर थाने में तहरीर दी है।
जमील निवासी सिंभावली ने बताया कि सात माह पहले उसने पुलिस लाइंस निवासी एक व्यक्ति से 1.85 लाख रुपये में एक कार खरीदी थी। उसी व्यक्ति ने मंगलवार को एक अन्य व्यक्ति से उसे फोन कराया।
फोन करने वाले ने कहा कि ‘मैं इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, हमें तुम्हारी कार से वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना है।’ वह कार लेकर पुलिस लाइंस पहुंचा। वहां उसे वह व्यक्ति मिला, जिससे उसने कार खरीदा थी और एक ‘फर्जी इंस्पेक्टर’था।
विज्ञापन
दोनों ने उसे चाय पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसे नशा हो गया तो आरोपी बोले कि यह कार हमें 60 हजार रुपयों में बेच दो। उसने कार बेचने के लिए मना कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और कार के कागज फाड़कर उसे भगा दिया।
बुधवार को उसने पुलिस लाइंस जाकर जानकारी की तो पता चला कि इंस्पेक्टर भी फर्जी था। एसएचओ कविनगर ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।