{"_id":"585ab8d04f1c1b1864e3ad27","slug":"buffaloes-were-stolen-the-morning-at-the-police-station-to-report-noted","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भैंसें चोरी हुईं हैं...सुबह थाने में रिपोर्ट लिखा देना’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘भैंसें चोरी हुईं हैं...सुबह थाने में रिपोर्ट लिखा देना’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
POLICE CONTROL ROOM
- फोटो : demo pic
एक तरफ यूपी पुलिस सूचना के 20 मिनट में मौके पर पहुंचने की दावा कर रही है, वहीं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया हरसांव में बुधवार तड़के सामने आया, जब डेयरी से चार भैंसें चोरी होने की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई, तो उधर से पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि सुबह जाके थाने में रिपोर्ट लिखा देना और फोन काट दिया।
विज्ञापन
नीलम सिंह यादव दो बेटों और पत्नी के साथ हरसांव गांव में रहते हैं। वह घर के एक हिस्से में डेयरी चलाते हैं। उनके पास करीब चार लाख कीमत की चार दुधारू भैंसें थीं। नीलम सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के करीब पौने चार बजे वह भैंसों को चारा देने के लिए उठे तो देखा कि मवेशियों के कमरे का ताला टूटा हुआ था और चारों भैंसें गायब थीं।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और आसपास तलाश की, मगर भैंसें नहीं मिलीं। इस दौरान उनके बेटे सुभाष ने तड़के करीब चार बजे 100 नंबर पर कॉल कर भैंसें चोरी होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मौके पर आने के बजाय उन्हें सुबह थाने जाकर मामला दर्ज कराने की हिदायत देकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
सुबह उन्होंने कविनगर थाने में तहरीर दी। इस संबंध में कविनगर एसएसआई महिपाल सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।