{"_id":"57ae09844f1c1be15bee672e","slug":"brother-in-law-of-the-murdered-bodies-hidden-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साली की हत्या कर शव घर में छिपाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने साली की हत्या कर शव घर में छिपाया
ब्यूरो,अमर उजाला खोड़ा
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय विहार निवासी जीजा ने अपनी 20 वर्षीय साली की हत्या कर शव को कमरे में ही छिपा दिया। शुक्रवार को शव से बदबू उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव जीजा के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।लोकप्रिय विहार निवासी सलाउद्दीन बेटी नरगिस (20) के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
उनकी बड़ी बेटी भी पास ही में अपने पति नौशाद के साथ रहती है। मजदूरी करने वाले नौशाद ने बृहस्पतिवार रात को थाना खोड़ा में अपनी साली नरगिस गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया कि नरगिस (20) नौ अगस्त की दोपहर से अचानक लापता हो गई है। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि शुक्रवार शाम को पड़ोसियों ने सूचना दी कि नौशाद के घर से बदबू आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो नरगिस का शव मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नौशाद ने पत्नी को बीती नौ अगस्त को पिता सलाउद्दीन के पास भेज दिया था। इसके बाद घर में अकेली नरगिस की हत्या कर दी। पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ खोड़ा ने बताया कि नौशाद ने नरगिस की गला दबाकर हत्या करना कुबूल किया है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में मामला जबरन संबंध बनाने का विरोध करने पर हत्या का लग रहा है। साथ ही उसने नरगिस से 20 हजार रुपये भी घर से लाने को कहा था।
पहले की हत्या, बाद में खुद दर्ज कराई गुमशुदगी
नौशाद ने नौ अगस्त की दोपहर नरगिस की हत्या की और 11 अगस्त की रात खुद ही पुलिस को जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने जब नरगिस के पिता सलाउद्दीन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उसकी खोजबीन में जुटे हैं।
किसी को शक न हो, इससे बचने के लिए वह खुद ही शिकायत करने पहुंचा। इतना ही नहीं हत्या के बाद कमरे में लगातार इत्र छिड़कता रहा, जिससे बदबू बाहर न जाए। हालांकि आसपास रहने वाले पड़ोसियों के चलते वह शव को ठिकाने नहीं लगा सका।