फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Boyfriend girlfriend's body was found hanging at home

प्रेमिका के घर में लटका मिला प्रेमी का शव

Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend girlfriend's body was found hanging at home
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, नाबालिग हैं दोनों - फोटो : अमर उजाला

लोनी। लक्ष्मी गार्डन कालोनी में एक किशोर का शव उसकी नाबालिग प्रेमिका के घर में लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के पिता पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


लक्ष्मी गार्डन नाला रोड पर अशोक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के अनुसार, अशोक के छोटे बेटे सचिन (17) उर्फ गोलू का क्षेत्र की ही 17 वर्षीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लड़की की मां ने अशोक की पत्नी को फोन कर सूचना दी कि सचिन उनके घर में घुस गया है। आरोप है कि जब सचिन का बड़ा भाई रोहित उसे लाने के लिए लड़की के घर पहुंचा तो लड़की के पिता ने सचिन को पीटकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर सचिन का शव चुन्नी से बंधा पंखे के हुक से लटका था। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसमें मौत की वजह साफ हो पाएगी।

पहले भी दोनों परिवारों के बीच हो चुका था विवाद
पुलिस के मुताबिक, दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।


उधर, आरोपी का कहना है कि सचिन उनकी बेटी से एकतरफा प्रेम करता था। वह अक्सर उसका पीछा करता था। उन्होंने बेटी की शादी भी अलीगढ़ तय कर दी है। बृहस्पतिवार को सचिन जबरन घर में घुस आया। उधर, सचिन के परिजनों का कहना है कि आरोपी की बेटी ने फोन करके सचिन को मिलने अपने घर बुलाया था, जहां साजिश कर उसकी हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed