{"_id":"58d688ac4f1c1be6211a3d1f","slug":"bike-rider-robbers-robbed-the-vigilance-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने विजिलेंस अधिकारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने विजिलेंस अधिकारी को लूटा
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पीडि़त सुमित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय नगर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी कंपनी के विजिलेंस अधिकारी से शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर में तमंचे की बट मारी और चाकू से हमला किया। इससे वह घायल हो गए। उनके सिर में 18 टांके आए हैं। हालांकि पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
संजय नगर सेक्टर-23 निवासी सुमित मुखर्जी नोएडा की रॉयल सेवन सिक्योरिटी कंपनी में विजिलेंस अधिकारी हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह बाइक से ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में विजय नगर थाना क्षेत्र के नए लिंक रोड के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनसे लूटपाट करने लगे।
विरोध करने पर बदमाशों ने सुमित के सिर में तमंचे की बट मारकर और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मोबाइल, 1400 रुपये और एटीएम कार्ड लूटकर भाग निकले। सुमित घायल हालत में वापस घर पहुंचे और बाद में अस्पताल गए। उन्हें 18 टांके लगे हैं। फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सुमित की पत्नी ने बताया कि पहले इलाज कराएंगे। इसके बाद शिकायत देंगे। विजय नगर एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।