फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto rider robbers engineer, knife

आटो सवार बदमाशों ने इंजीनियर को लूटा, चाकू मारा

Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Auto rider robbers engineer, knife
लूट - फोटो : अमर उजाला

आटो सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात गौड़ ग्रीन चौराहे की सर्विस रोड पर एक साफ्टवेयर इंजीनियर से चाकू के बल पर मोबाइल, पर्स और लैपटॉप लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में चाकू मारकर इंजीनियर को घायल कर दिया और रास्ते में फेंक कर भाग गए। आरोप है कि इंदिरापुरम और गाजीपुर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


कृष्ण मिश्र अशोक नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। वह नोएडा सेक्टर- 63 में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे आनंद विहार जाने के लिए नोएडा सेक्टर-62 से एक ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से दो लोग बैठे थे। उन्होंने बताया कि एनएच-24 पर पहुंचने के बाद ऑटो चालक ने रास्ते में जाम लगे होने की बात कहते हुए गौड़ ग्रीन चौराहा से ऑटो को इंदिरापुरम की ओर मोड़ दिया। उसने कहा कि कि वैशाली होते हुए आनंद विहार जाएंगे।
विज्ञापन


वे गौड़ ग्रीन चौराहा के पास सर्विस रोड पर पहुंचे ही थे कि ऑटो में सवार दो बदमाश उनके गले पर चाकू रखकर लैपटॉप, मोबाइल और पर्स लूटने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने सिर में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए।  होश में आने पर उन्होंने खुद को गाजीपुर थाना दिल्ली के पास सड़क के किनारे पड़ा पाया। उन्होंने गाजीपुर थाना में घटना की जानकारी दी और लाला लाजपत राय अस्पताल, खिचड़ीपुर में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा ने बताया कि खिचड़ीपुर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद गाजीपुर थाना पुलिस देर रात उन्हें लेकर घटनास्थल पर आई और मामला इंदिरापुरम थाना का बताया। गाजीपुर पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी से इंदिरापुरम थाना पहुंचाया। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने नोएडा या गाजीपुर का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया। लगातार चक्कर लगाने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह दोबारा इंदिरापुरम थाना पहुंचे, तब पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुहर लगाकर वापस भेज दिया।

सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि घटनास्थल गाजीपुर थाना, दिल्ली की है। वहां की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए। यदि जांच में मामला इंदिरापुरम थाना का निकलता, तो विवेचना स्थानांतरित करानी चाहिए।      


नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट      
शनिवार दोपहर में इंदिरापुरम पुलिस ने उन्हें कॉल कर बुलाया और पीसीआर से खोड़ा थाना ले जाकर पकड़े गए दो बदमाशों की पहचान कराई, लेकिन दोनों इस लूट में शामिल नहीं निकले। पुलिस उन्हें लेकर इंदिरापुरम थाना आ गई। थाना पर पुलिस ने मामला गाजीपुर थाना का होने की बात कहकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed