{"_id":"5824c3914f1c1b7304b37d5a","slug":"auto-removal-controversy-firing-half-a-dozen-rounds-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो हटाने के विवाद में आधा दर्जन राउंड फायरिंग, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो हटाने के विवाद में आधा दर्जन राउंड फायरिंग, हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरगंज कालोनी में रास्ते से ऑटो हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें आधा दर्जन राउंड फायरिंग और घर में तोड़फोड़ की गई। लूटपाट करने और पुलिस के सामने भी फायरिंग करने का भी आरोप है। घटना से नाराज लोगों हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देर रात तक सैकड़ों लोग थाने में जुटे थे।
घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। नूरगंज कालोनी निवासी नईम कार से घर लौट रहे थे। जब वह कालोनी में घुसे तो एक ऑटो बीच रास्ते में खड़ा था। ऑटो में तेज आवाज में गाने भी बजा रहे थे।
नईम ने ऑटो चालक से रास्ते से ऑटो हटाने को कहा, लेकिन उसने रास्ते से हटाने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नईम के रिश्तेदरा नवाब वहां आए और उन्होंने दोनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
आरोप है कि थोड़ी देर बाद ऑटो चालक आठ-दस साथियों के साथ नवाब केघर पर पहुंचा और घरेलू सामान में तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की गई। लूटपाट और आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई, जिससे खलबली मच गई।
नवाब ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है, लेकिन आरोपियों ने काफी सामान तोड़ दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला लूटपाट की घटना नहीं है। मारपीट और फायरिंग हुई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।