{"_id":"58b5a27c4f1c1b3f06830c1e","slug":"attempting-to-kidnap-the-young-woman-in-the-car-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार में अगवा करने की कोशिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को कार में अगवा करने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
थाने में चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कनावनी के तीन युवकों ने पास ही रहने वाली एक युवती को कार में अगवा करने की कोशिश की। छोटी बहन के शोर मचाने पर युवती को कार से फेंककर आरोपी फरार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार रात निजी कंपनी कर्मचारी की दो बेटियां गांव में ही चल रहे एक शादी समारोह से लौट रही थीं। आरोप है कि इस दौरान पीछे से कार में गांव के ही तीन युवक आए और एक लड़की को कार में खींच लिया। आरोप है कि युवक कपिल, कल्लू और रिंकू उसे कार में अगवा कर ले जाने लगे, तभी छोटी बहन शोर मचाती हुई कार के पीछे दौड़ने लगी।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे और कुछ बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कार सवार आरोपियों ने युवती को गांव में चलती कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
युवतियों के पिता ने सोमवार शाम थाना इंदिरापुरम में एफआईआर दर्ज कराई। एसएचओ प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी युवक दोनों बहनों को लिफ्ट देना चाह रहे थे। लड़कियों के इंकार करने पर उन्होंने एक को अपनी कार में खींच लिया था।