{"_id":"593d86b04f1c1b3b659be9e4","slug":"again-the-income-tax-department-is-preparing-for-bigger-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है आयकर विभाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है आयकर विभाग
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
income tax department
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान क्लीन मनी और क्लीन प्रॉपर्टी के तहत आयकर विभाग एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस बार कुछ बड़े लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी है जिसे लेकर विभागीय टीमें गोपनीय सूचना एकत्र करने में जुटी है। ऐसे में, जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बीते दिनों ट्रांसफर व पोस्टिंग के चलते कार्रवाई को रोका गया था, क्योंकि काफी अधिकारी इधर से उधर हुए हैं, लेकिन अब फिर से सारा मामला पटरी पर आ रहा है। ऐसे में विभाग का फिर से टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। इंटेलिजेंस विंग अलग से छापेमारी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इस बार कार्रवाई कुछ अहम विभागों के इंजीनियर व बड़े ठेकेदारों पर होगी, जिन्होंने चंद सालों के अंदर मोटी रकम कमाई है। ऐसे कई लोगों से जुड़ी गोपनीय जानकारी विभाग द्वारा एकत्र की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई विकास प्राधिकरणों और विभागों के इंजीनियर निशाने पर है। इसके साथ ही सालों से एक ही विभागों के कांट्रेक्ट हासिल करने वाले ठेकेदारों पर भी इस बार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
आयकर विभाग कार्रवाई से पहले हर पहलू को जांच परख लेना चाहता है, इसके लिए बैंक खातों के साथ ही प्रॉपर्टी की जानकारी खंगाली जा रही है। संबंधित लोगों की रेकी भी कराई जा रही है। इस बार विभाग चाहता है कि कार्रवाई एक दम सटीक हो, क्योंकि बीते महीने की गई कार्रवाई में विभाग को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली थी। इस बार कार्रवाई से पहले हर विभाग हर पहलू का पुख्ता कर लेना चाहता है।