{"_id":"5b22557a4f1c1bca228b57dd","slug":"91528976762-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर बच्चा चोरी का आरोप निकला फर्जी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर बच्चा चोरी का आरोप निकला फर्जी-Ghaziabad city
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सांवली, बच्चा गोरा तो मच गया चोरी का हल्ला
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में दो माह के बेटे को लेकर खड़ी महिला को देख बच्चा चोरी का हल्ला मच गया। झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला के बच्चे का रंग गोरा होने से लोगों को शक हो गया कि बच्चा उसका नहीं है। भाजपा के एक कार्यकर्ता और राहगीरों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस को भी संदेह हुआ और महिला की जांच कराई गई। हालांकि जांच में महिला को क्लीन चिट मिल गई, पता चला कि बच्चा उसी का है।
महिला मंगलवार की रात घंटाघर के पास स्थित हनुमान मंदिर के बाहर अपने दो माह के बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी। इसी दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने उस पर संदेह कर लिया। महिला सांवली है और बच्चा गोरा है। ऐसे में उन्होंने बच्चा चोरी करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। महिला ने पूछताछ में बच्चा उसी का होेने की बात कही थी, लेकिन लोग नहीं माने। हंगामा बढ़ने पर एसएचओ कोतवाली जयकरन सिंह ने महिला के दावे की जांच कराने के लिए टीम भेजी। महिला मेरठ की रहने वाली थी और स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में रहती थी। पुलिस ने उसकी बस्ती में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि बच्चा उसी का है। इसके बाद पुलिस ने क्लीन चिट देकर महिला को छोड़ दिया।
विजयनगर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में मिलिट्री ग्राउंड में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 30 साल के आसपास है, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। उधर, आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव पुराना लग रहा है।