फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपा नेता के रिश्तेदार को गोली मारी-Ghaziabad city

भाजपा नेता के रिश्तेदार को गोली मारी-Ghaziabad city

Wed, 24 Jan 2018 05:36 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के रिश्तेदार को गोली मारी-Ghaziabad city
भाजपा नेता के रिश्तेदार को घर में घुसकर गोली मारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा नेता के मौसा को एक नकाबपोश युवक ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली पेट में लगी। पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गया। बदमाश ने पड़ोसियों ने घायल को यशोदा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन किया है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंच घायल के परिजनों और भाजपा नेताओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना राजनगर सेक्टर-13 में एसएसपी आवास से करीब 200 मीटर दूरी पर हुई।
मकान नंबर 13/75 में अनिल कुमार गुप्ता रहते हैं। उनकी पत्नी राजरानी कन्या वैदिक इंटर कालेज में टीचर हैं। बेटा अमेरिका में सेटल है और बेटी की तीन महीने पहले ही शादी हुई है। अनिल गुप्ता भाजपा नेता दिनेश गोयल और एबीईएस कालेज के मालिक नीरज गोयल के मौसा हैं। वह घर पर ही कोचिंग देते हैं। नीरज गोयल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनके मौसा अनिल कुमार गुप्ता और मौसी राजरानी घर पर थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश हाथ में तमंचा लिए घर में दाखिल होकर अनिल गुप्ता के कमरे की ओर बढ़ा। उसे देख राजरानी ने शोर मचा दिया। बदमाश ने अनिल पर फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी और वह लहूलुहान हालत में फर्श पर गिर पड़े। गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने घायल अनिल गुप्ता को यशोदा अस्पताल पहुंचाया। गोली लगने से अनिल गुप्ता की बड़ी आंत डैमेज हो गई है। डॉक्टरों ने उनका तत्काल ऑपरेशन किया। हालत गंभीर है। परिजनों ने लूट के लिए या रंजिश की वजह से घटना होने से इंकार किया है। ऐसे में मामला उलझ गया है। घटना की सूचना पर भाजपा नेता व आरकेजीआईटी कालेज के चेयरमैन दिनेश गोयल, महापौर आशा शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा समेत कई भाजपा नेता यशोदा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


करीब साढ़े सात बजे एक हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने लूट के इरादे या रंजिश में वारदात होने से इंकार किया है। आसपास के सीसीटीवी से फुटेज लेकर हमलावर की पहचान कराई जाएगी। हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा। - हरिनारायण सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed