फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ठेके के विरोध में हंगामा जाम-Cordination

शराब ठेके के विरोध में हंगामा, जीटी रोड जाम

Thu, 29 Jun 2017 10:02 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
ठेके के विरोध में हंगामा जाम-Cordination
दौलतपुरा कालोनी के बीच खुले ठेके का विरोध कर महिलाओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने ठेका बंद कराकर प्रदर्शन किया। डीएम के जांच के आदेश के बाद भी मंगलवार दोपहर एसडीएम नहीं पहुंचे तो लोग सड़क पर उतर आए और शाम को जीटी रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत जाम खुलवाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए। इस दौरान करीब आधा घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


दौलतपुरा कालोनी में पिछले करीब 30 साल से शराब का ठेका चल रहा है। अप्रैल में लोगों ने विरोध कर ठेका बंद करवा दिया था। मंगलवार को ठेका फिर से खुला तो महिलाएं एकत्र होकर डीएम ऑफिस पहुंची और ठेका बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के बाद महिलाएं वापस ठेके पर पहुंची और हंगामा कर ठेका बंद करवा दिया। हंगामे की सूचना पर डीएम ने दोपहर तीन बजे एसडीएम को भेजने का आश्वासन दिया, मगर जब तीन बजे तक एसडीएम नहीं पहुंचे तो लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया।


इसके बाद तत्काल एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल मौके पर पहुंची। उन्होंने तीन दिन में ठेके के दस्तावेजों की जांच कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग लौट गए। एडीएम सिटी ने बताया कि जांच करवाई जा रही है। इसके बाद ठेके के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed