फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी

एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी

Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी
एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर-तीन में एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर से चोर करीब डेढ़ लाख के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के दौरान पीड़ित परिवार बिहार एक धार्मिक कार्यक्रम में गया हुआ था। सोमवार रात परिवार वापस आया तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुुटी है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में सुनील कुमार जैन परिवार के साथ रहते हैं। वह एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी हैं। बीती 16 अगस्त को वह परिवार के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार गए हुए थे। सोमवार रात सुनील राजेंद्र नगर स्थित घर पहुंचे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख के जेवर और कुछ नकदी गायब थी। उन्होंने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। एसएचओ साहिबाबाद दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed