फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिल्ली-एनसीआर में करते थे वाहन चोरी, चार दबोचे

दिल्ली-एनसीआर में करते थे वाहन चोरी, चार दबोचे

Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में करते थे वाहन चोरी, चार दबोचे
दिल्ली-एनसीआर में करते थे वाहन चोरी, चार दबोचे
विज्ञापन


साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स को अन्य वाहनों में लगाकर बेचने वाले चार वाहन चोरों को खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चुराई गई तीन ईको कार बरामद की हैं। चारों पर दिल्ली और खोड़ा थाने में कई मामले दर्ज हैं।

सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि खोड़ा पुलिस इतवार पुश्ता के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक आते दिखे। पुलिस ने रोककर कार के कागजों की जांच की तो कार का इंजन नंबर अलग निकला। पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। चारों ने कार चोरी होने की बात कबूल की। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी असलम निवासी गाजीपुर, शादाब, मुनेश और साजिद निवासी बुलंदशहर हैं। इनकी निशानदेही पर दो और ईको कार बरामद की गईं। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी करते थे। इसके बाद बुलंदशहर ले जाकर कबाड़ी से कार कटवाकर चोरी के वाहनों के पार्ट्स दूसरे वाहनों में लगवाकर उन्हें गांव देहात में बेचते थे। वह तीनों कारों को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस बुलंदशहर निवासी मिस्त्री और कबाड़ी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed