फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   होटल परिसर-कपड़ा कंपनी में आग, मची अफरातफरी

होटल परिसर-कपड़ा कंपनी में आग, मची अफरातफरी

Mon, 19 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
होटल परिसर-कपड़ा कंपनी में आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
होटल रेडिसन ब्लू में भरा धुआं, 300 लोगों को बचाया
कौशांबी स्थित केएम ट्रेड टावर के दूसरे तल पर शनिवार देर रात बजाज फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। इससे उठा धुआं टावर से लगे होटल रेडिसन ब्लू में भर गया। इससे होटल में मौजूद करीब 300 लोगों की जान पर बन आई। होटल में अफरातफरी और हड़कंप मच गया।

धुएं से दम घुटने से चारों ओर चीखपुकार मचने लगी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्र्रिगेड की टीम ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं निकलने की जगह बनाई और होटल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन



शनिवार देर रात करीब एक बजे अचानक होटल रेडिसन ब्लू में धुआं भर गया। होटल प्रबंधन को लगा कि होटल में आग लग गई है। इससे हड़कंप मच गया। होटल में मौजूद करीब 300 लोगों की जान पर बन आई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक पूरा होटल धुएं से भर चुका था और कुछ नजर नहीं आ रहा था। केवल लोगों के चिल्लाने की आवाजें आ रहीं थीं। आग कहां लगी है, इसका पता नहीं लग रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर करीब 300 लोगों को सीढ़ियों के रास्ते पहले सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मी ब्रीदिंग ऑपरेट सेट पहन कर होटल की छठीं मंजिल तक पहुंच गए लेकिन आग का पता नहीं चला। इसके बाद होटल के पीछे की ओर जाने पर केएम टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से आग की लपटें उठती दिखीं।

फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और बुलाई गई। होटल की आठ खिड़कियों का शीशा तोड़कर धुआं निकलने की जगह बनाई गई। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

बोले अधिकारी, होटल में धुआं निकलने का सिस्टम था खराब
एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने का अंदेशा है। आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। होटल में धुआं निकाले जाने का तकनीकी सिस्टम खराब होने दिक्कत पेश आई।

जापान और अमेरिका से आया प्रतिनिधि मंडल भी फंसा
होटल से सुरक्षित बाहर निकाले गए 300 लोगों में जापान और अमेरिका से आया एक प्रतिनिधि मंडल भी शामिल था। धुआं उठते ही होटल के लिए विदेशी मेहमानों को बाहर निकालना सबसे बड़ी चुनौती थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से सभी विदेशी मेहमानों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल कर पार्किंग एरिया में लाया गया।


होटल ने कुछ भी कहने से किया इंकार
बजाज फाइनेंस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग करेंगे। उधर, रेडिसन ब्लू होटल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई पक्ष नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed