{"_id":"5c2d175bbdec225712492c70","slug":"71546458971-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमस्ते ना करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमस्ते ना करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
नमस्ते नहीं करने पर दबंग ने पीटा
साहिबाबाद। नमस्ते नहीं करने पर लिंक रोड थात्रा क्षेत्र की अलकनंदा सोसायटी में दबंग ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आनंद सिंह परिवार के साथ रामपुरी के अलकनंदा सोसायटी में रहते हैं। आनंद एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे नाइट ड्यूटी कर ऑफिस से घर लौटे रहे थे। वह सोसायटी के पास पहुंचे तो वहां रहने वाले चांद ने उन पर कुछ कमेंट किया। दोनों में कहासुनी हुई। लोगों के समझाने पर आनंद अपने घर आ गए। पीछे से चंदू उर्फ चांद मोहम्मद उनके घर आया और बोला पूरी सोसाइटी मुझे नमस्ते करती है और तू हमें कुछ समझता ही नहीं। बहुत हवा में उड़ रहा है। इसके बाद आनंद ने चांद मोहम्मद का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। लोगों ने आनंद और चांद को शांत किया। इसके बाद चांद मोहम्मद भाग गया। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। लिंक रोड एसएचओ बृजेश कुमार वर्मा ने बताया पीड़ित की शिकायत पर आरोपी चांद के खिलाफ झगड़े की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।