फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला से लूटा था मोबाइल , लुटेरा गिरफ्तार-Ghaziabad city

महिला से लूटा था मोबाइल , लुटेरा गिरफ्तार-Ghaziabad city

Fri, 27 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला से लूटा था मोबाइल , लुटेरा गिरफ्तार-Ghaziabad city
महिला का मोबाइल लूटने वाला धरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके पास से करीब दो माह पहले महिला से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। एसएचओ कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा पुष्पेंद्र निवासी मिसल गढ़ी आकाश नगर है। उसे अवंतिका स्थित नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि मोबाइल, पर्स लूट की वह कई वारदात कर चुका है। दो माह पहले उसने चिरंजीव विहार मार्केट में एक महिला से मोबाइल और पर्स लूटा था। पर्स में 115 रुपये थे। मोबाइल और रुपये निकालकर पर्स उसने फेंक दिया था। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा नशे का आदी है और लूट व चोरी की घटनाओं में वह पहले भी जेल जा चुका है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed