फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्ज तरीके से पाकिस्तान मूल की महिला का बनाया डेथ सर्टिफिकेट-Ghaziabad city

फर्ज तरीके से पाकिस्तान मूल की महिला का बनाया डेथ सर्टिफिकेट-Ghaziabad city

Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
फर्ज तरीके से पाकिस्तान मूल की महिला का बनाया डेथ सर्टिफिकेट-Ghaziabad city
नगर निगम ने बना दिया पाकिस्तान की महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र!
विज्ञापन

गाजियाबाद। पाकिस्तान की महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का आरोप लगने के बाद गाजियाबाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि महिला के पोते ने उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर फूड स्टाल का ठेका भी पा लिया है। इस मामले को नगर निगम ने गंभीरता से लेते हुए खुद जांच कराने का दावा किया है।
शिकायतकर्ता व अधिवक्ता अतहर कमाल का आरोप है कि गाजियाबाद नगर निगम पर पाकिस्तानी नागरिक बशीरुन्निशां का मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया है, इस प्रमाणपत्र के आवेदक के तौर पर नसीरुद्दीन नाम दर्ज है। जिसे महिला का पोता बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन से शिकायत की है। उनका कहना है कि मृत्यु प्रमाणपत्र कैसे बना, इसे बनाने के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई या नहीं, फर्जी तरह से मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाने के पीछे मकसद क्या था, इसकी जांच होना बेहद जरूरी है, यह देश की सुरक्षा का मामला है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि छोटी बजरिया निवासी आवेदक ने मृत्यु प्रमाणपत्र के फार्म में बशीरुनिशां की नागरिकता भारत दर्शाकर उसे नगर निगम में जमा कराया और नगर निगम ने बिना जांच के ही बशीरुनिशां का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। जब यह मामला पकड़ में आया तो इसकी शिकायत रेलवे से की गई, उनकी जांच भी जारी है। यहां तक कि वर्ष 2007 में हुई एलआईयू जांच में भी बशीरुनिशां को पाकिस्तान का नागरिक माना गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि फर्जीवाड़ा होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर दिया गया ठेका निरस्त किया जाए। इस मामले में नगर आयुक्त सीपी सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता को लेते हुए जांच कराई जाएगी। उधर, डीएम रितु माहेश्वरी का कहना है कि शिकायत पत्र नहीं मिला है, लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed