फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में दो की मौत

सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 02 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो बुजुर्गों की मौत हो गई। हादसों के बाद आरोपी चालक भाग गए। पुलिस दोनों हादसों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ई-ब्लॉक नंदग्राम की रहने वाली अंगूरी देवी (65) शनिवार शाम करीब छह बजे राजनगर एक्सटेंशन रोड पर शनि मंदिर के पास से सड़क पार कर रही थीं। तभी उन्हें दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रही लग्जरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। वहीं, आरोपी चालक कार को लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर लिखकर पुलिस को दे दिया।। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को संजयनगर सेक्टर-23 के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस ने बेटे सतीश की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उधर, पटेल नगर के रहने वाले हीरा प्रसाद (63) पुराना बस अड्डा स्थित मोबाइल शॉप पर काम करते थे। वह रविवार सुबह करीब छह बजे घर से दुकान पर निकले थे। तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। वहीं, इस संबंध में सिहानी गेट एसओ विनोद पांडेय का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed