फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोनी में फिर दो की चोटी कटी-First page

लोनी में फिर दो की चोटी कटी-First page

Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
लोनी में फिर दो की चोटी कटी-First page
लोनी में फिर दो की चोटी कटी
विज्ञापन

लोनी में फिर दो महिलाओं की चोटी कट गई। बुधवार रात लक्ष्मी गार्डन कालोनी में डेरी पर काम करने वाले व्यक्ति की पत्नी और सरस्वती विहार कालोनी में एकाउंटेंट की दस वर्षीय बेटी की चोटी कटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। बुधवार दोपहर को भी लोनी के नाईपुरा कालोनी में एक महिला की चोटी कटने की घटना हुई थी।

लक्ष्मी गार्डन कालोनी के रहने वाले रमेश दो नंबर बस स्टैंड स्थित दूध की डेयरी पर काम करते हैं। बुधवार रात साढे़ नौ बजे वह घर की छत पर बैठे थे। जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी छत पर लेटी हुई थी।
विज्ञापन


लक्ष्मी ने बताया कि करीब साढे़ दस बजे लक्ष्मी के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। करीब पौने ग्यारह बजे उनकी बेटी तान्या पिता के लिए खाना लेकर छत पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उसने लक्ष्मी के कटे बाल कुछ दूरी पर पडे़ देखकर परिजनों को जानकारी दी। लक्ष्मी ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद उन्हें होश आया तब चोटी कटने का पता चला।

वहीं अंबेडकर नगर निवासी एकाउंटेंट हरीश चंद पिछले 16 साल से लोनी की सरस्वती विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। हरीश चंद काम के सिलसिले से बाहर गए हुए हैं। बुधवार रात परिवार के सदस्य घर के बाहरी कमरे में सोए हुए थे।

रात करीब डेढ़ बजे उनकी दस वर्षीय बेटी रुचि ने अपने पीछे किसी व्यक्ति को महसूस किया। उसके बाद वह बेहोश हो गई। सुबह छह बजे उसकी मां ने आंगन में कुर्सी पर कटी हुई चोटी देखी। तो वह भयभीत हो गई।

उसने पाया कि रुचि की चोटी कटी हुई है। उन्होंने घटना की जानकारी हरीश औेर कालोनी के लोगों को दी। जानकारी मिलने पर कालोनी के लोग कटी चोटी को देखने घर पहुंचे।


रुचि ने बताया कि जब वह सुबह उठी तो उसके सिर में काफी दर्द था। घटना के बाद से रुचि सहमी हुई है। घटना के बाद से कालोनी के लोगों में भय का माहौल है। दोनों पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को अभी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed