फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेरठ के लिए भी-Cordination

मेरठ के लिए भी-Cordination

Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
मेरठ के लिए भी-Cordination
लुटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

सिहानी गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग मार्निंग वॉक पर निकले लोगों से लूट और स्नैचिंग करता है। यह गैंग वाहन चोरी में भी माहिर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 11 मोबाइल, तीन बाइक व तीन चाकू बरामद किए हैं।

गिरफ्तार बदमाशों में अजय निवासी दौराला मेरठ, वसीम निवासी लोनी और मुनीष निवासी सराय नजर अली मोहल्ला गाजियाबाद हैं। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि बुधवार रात चेकिंग के दौरान मेरठ रोड के पास हमदर्द चौराहे से इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसओ का कहना है कि तीनों आरोपी विभिन्न मामलों में नगर कोतवाली और साहिबाबाद थाने से पूर्व में जेल जा चुके हैं। तीनों आरोपी करीब तीन माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आए थे। आते ही उन्होंने लूट और स्नैचिंग की घटनाओं को करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोपी मार्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। तीन माह के दौरान आरोपियों ने तीन दर्जन से ज्यादा वारदात करने की बात कबूली है। इस गैंग में और भी बदमाश शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed