{"_id":"5cc9fd27bdec22077a426d43","slug":"61556741415-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दो लाख रुपए लेकर निकले शिक्षक का शव खतौली में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से दो लाख रुपए लेकर निकले शिक्षक का शव खतौली में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दो लाख रुपये लेकर गए शिक्षक का शव खतौली में मिला
लोनी। अशोक विहार में रहने वाले लापता शिक्षक (28) असलम का शव मंगलवार रात खतौली नहर के पास मिला है। वह घर से दो लाख रुपये लेेकर गाजियाबाद में ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए मंगलवार सुबह निकला था। परिजन शव लेने के खतौली रवाना हो गए। परिजनों ने लूट के बाद हत्या करने की आशंका जताई है।
असलम साहिबाबाद स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते थे। उनकी करीब छह माह पूर्व ही नौकरी लगी थी। असलम ने गाजियाबाद स्थित किसान मोटर्स से करीब 10 दिन पहले ट्रैक्टर 2.91 लाख रुपये में खरीदा था। उसने 91 हजार रुपये 10 दिन पहले ही जमा कर दिए थे। मंगलवार को दो लाख रुपये देने थे। परिजनों ने बताया कि असलम ट्रैक्टर की पूरी किश्त देने मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकले थे, लेकिन वह किसान मोटर्स कंपनी नहीं पहुंचे। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कंपनी का कर्मचारी असलम के घर किश्त लेने पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने असलम की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजनों ने कोतवाली में असलम के लापता होने की सूचना दी। रात करीब डेढ़ बजे परिवार के सदस्यों के पास खतौली पुलिस का फोन आया कि खतौली नहर के पास असमल का शव मिला है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग खतौली पहुंचे। लोनी एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों द्वारा थाने में असलम के गायब होने की कोई सूचना नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
वेतन जोड़कर पिता के लिए खरीदा था ट्रैक्टर
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले नसीम परिवार के साथ करीब 20 साल पहले लोनी में रहने आए थे। नसीम पत्नी, दो बेटे असलम, अकरम और तीन बेटियों के साथ रह रहे हैं। नसीम बैल गाड़ी चलाते थे। पिता की उम्र ज्यादा होने पर शिक्षक बेटे असलम ने पिता के लिए ट्रैक्टर खरीदने के लिए सोचा था। असलम कई माह का वेतन जमा कर पिता के लिए ट्रैक्टर लेकर आया था।
विज्ञापन
रुपये लेकर ऑटो से निकला था असलम
परिवार के लोगों के अनुसार, गाजियाबाद में ट्रैक्टर की किश्त देने के लिए असलम दो लाख रुपये एक बैग में रख कर ऑटो से निकला था। परिवार के लोगों ने रुपये लूटने के बाद हत्या की आंशका जताई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने हत्या कर शव को खतौली नहर किनारे फेंक दिया। शव पर चोट के निशान मिले हैं।
डेढ़ साल पहले हुइ थी शादी
असलम की करीब डेढ़ साल पहले इलाके में रहने वाली गुलफसा के साथ शादी हुई थी। उनकी एक बेटी आयसा है। असलम की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। भाई की मौत की सूचना पर अकरम सदमे में है।