{"_id":"5b7c74ad42c7924656042899","slug":"61534882989-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये हड़पने को सेल्समैन ने रची थी लूट की झूठी कहानी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये हड़पने को सेल्समैन ने रची थी लूट की झूठी कहानी-Ghaziabad city
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये हड़पने को सेल्समैन ने रची थी लूट की झूठी कहानी
गाजियाबाद। कलेक्शन एजेंट से 4.75 लाख रुपये की कथित लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। रुपये हड़पने के लिए सेल्समैन ने लूट की झूठी कहानी रची थी। सेल्समैन ने अपने एक साथी को बैग में रखकर रुपये दे दिए थे और लूट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पूरी रकम और तीन मोबाइल बरामद कर झूठी सूचना देने वाले कलेक्शन एजेंट और साजिश में शामिल उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि न्यू विकास नगर लोनी का रहने वाला सचिन नया बस अड्डे के पास अंकित कुमार की फर्म में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वह ट्रॉनिका सिटी और लोनी क्षेत्र में एयरटेल की कलेक्शन करता है। सोमवार को उसने ट्रॉनिका सिटी पुलिस को सूचना दी थी कि बिना नंबर की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर कलेक्शन के 4.75 लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। महज पांच घंटे में ही ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर पौने पांच लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली। एसएसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सचिन ने पौने पांच लाख की रकम का गबन करने का प्लान अपने एक दोस्त नितीश कुमार निवासी न्यू विकास नगर लोनी के साथ मिलकर बनाया था। सोमवार को सचिन ने 4.75 लाख रुपये बैग में रखकर खुद नितीश को दिए थे और फर्जी लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर सचिन और नितीश दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
एसएसपी ने बताया कि लूट की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और कलेक्शन एजेंट से पूछताछ की तो वह कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया। क्रॉस सवाल-जवाब में वह घिर गया। झूठी कहानी में फंसने वह घबरा गया। इसके बाद भी पुलिस ने उसे कुछ नहीं कहा, लेकिन शक होने पर उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाकर सुबूत जुटाए गए। उसकी बताई घटना के विपरीत तथ्य मिले तो सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ने की बात कुबूल कर ली और रकम भी बरामद करा दी।