{"_id":"59a869b14f1c1bff268b4a9f","slug":"61504209329-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरमान मामले में छह सितंबर को पेश होगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरमान मामले में छह सितंबर को पेश होगी जांच रिपोर्ट
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरमान मामले में छह सितंबर को पेश होगी जांच रिपोर्ट
इंदिरापुरम के शक्तिखंड तीन स्थित जीडी गोयनका स्कूल में एक अगस्त को हुई छात्र अरमान की मौत के मामले में अब इंदिरापुरम पुलिस छह सितंबर को कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करेगी। 28 अगस्त को हाईकोर्ट में पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन कोर्ट में नंबर नहीं आने के कारण रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी।
एसएचओ इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे ने बताया कि हाईकोर्ट में अगली तारीख छह सितंबर को मुकर्रर की गई है। अब छह को रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने इंदिरापुरम पुलिस को 28 अगस्त तक कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन नंबर नहीं आने के कारण रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी है। गौरतलब है कि एक अगस्त को शक्ति खंड-3 स्थित जीडी गोयना स्कूल में फर्श पर गिरने से छात्र अरमान की मौत हो गई थी। अरमान के माता पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।