{"_id":"594e567b4f1c1b850b8b46d0","slug":"61498306171-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज पार्लर पर छापा, चार युवतियां समेत एक युवक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाज पार्लर पर छापा, चार युवतियां समेत एक युवक पुलिस हिरासत में
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसाज पार्लर पर छापा, चार युवतियां समेत एक युवक पकड़ा
वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मॉल में शुक्रवार शाम को पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से चार युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। जबकि तीन युवतियां और दो युवक चकमा देकर भाग निकले। पुलिस फरार युवक और युवतियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मॉल में खुले एक मसाज पार्लर में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने शाम पांच बजे मसाज पार्लर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मसाज पार्लर में हड़कंप मच गया।
पुलिस को इस दौरान मसाज पार्लर में कुछ युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने चार युवतियाें और एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन युवतियां और दो युवक चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को मसाज पार्लर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। एसएसआई सुभाष गौतम ने बताया कि मसाज पार्लर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। मसाज पार्लर का मालिक कौन है इसकी जानकारी की जा रही है।
हिरासत में लिए गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है। मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार करने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।