फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खोखे तोड़ने पर दुकानदारों ने किया बवाल, पथराव-Ghaziabad city

खोखे तोड़ने पर दुकानदारों ने किया बवाल, पथराव-Ghaziabad city

Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खोखे तोड़ने पर दुकानदारों ने किया बवाल, पथराव-Ghaziabad city
खोखे तोड़ने पर दुकानदारों ने किया बवाल, पथराव
विज्ञापन

नवयुग मार्केट में बृहस्पतिवार को नाला सफाई के दौरान नगर निगम की टीम ने नाले पर रखे खोखे तोड़ डाले। यह देख दुकानदारों ने बवाल कर दिया। एकजुट हुए दुकानदारों ने नगर निगम अफसरों और टीम पर पथराव कर उन्हें दौड़ा लिया और तोड़े गए खोखों में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। नगरायुक्त ने भी दुकानदारों से उनके रोजगार का जरिया नहीं छीने जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम की ओर से नवयुग मार्केट में नाला सफाई का काम कराया जा रहा था। सुबह करीब साढ़े बजे नगर निगम मुख्यालय के बाहर और अंबेडकर स्कूल के पास नाले पर रखे 30-35 खोखे नाला सफाई में बाधक बन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर निगम अधिकारियों ने इन्हें तोड़ने के निर्देश दे दिए। अफसरों के निर्देश मिलते ही सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर खोखे तोड़ने शुरू कर दिए। निगम की टीम ने करीब 12-15 खोखे तोड़ डाले।

यह देख दुकानदारों के साथ उनके परिजन भी इकट्ठा हो गए और उनका गुस्सा भड़क उठा। दुकानदारों ने निगम की टीम पर पथराव कर दिया। लोगों का बढ़ता आक्रोश और पथराव देख निगम की टीम भाग खड़ी हुई।

लोगों ने निगम मुख्यालय तक टीम को दौड़ा लिया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अशोक संत के नेतृत्व में दुकानदार निगम मुख्यालय पहुंचे और नगरायुक्त चंद्रप्रकाश सिंह से वार्ता की।

अशोक संत ने कहा कि अधिकारी गरीबों को उजाड़कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं। फेरी नीति के तहत पहले खोखो-पटरी वालों को जगह दी जाए। उन्होंने कहा कि महापौर से भी पूर्व में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, नगरायुक्त ने दुकानदारों के रोजगार का जरिया नहीं छीने जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि नाला सफाई के लिए वह रास्ता दे दें।

विरोध के दौरान दुकानदारों ने टूटे खोखों में आग लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब नगर निगम उन्हें उजाड़ ही रही है तो इस मलबे का वह क्या करेंगे। आगजनी देख पुलिस के हाथपांव फूल गए।

पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझवाई। गनीमत रही कि निगम की जेसीबी या अफसरों के वाहन उस वक्त वहां नहीं थे, वरना गुस्साई भीड़ उनके वाहनों पर भी गुस्सा निकाल सकते थे।

खोखे तोड़ने के बाद बेरोजगार हुए दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम और भाजपा सरकार सिर्फ दलितों पर अत्याचार कर रही है। चौपला और घंटाघर क्षेत्र में दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया है।


चौपला बाजार में अन्य समाज के दुकानदारों ने भी खोखे-पटरी लगा रखे हैं, लेकिन उनके खोखे नहीं तोड़े जा रहे। सबसे पहले दलित समाज के खोखे तोड़े गए हैं। स्थानीय दुकानदार नरेश वर्धन का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों ने उन्हें दुकानों से सामान निकालने का भी समय नहीं दिया और बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed