फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पत्नी गई थी रक्षाबंधन मनाने, पति ने कर ली आत्महत्या-Ghaziabad city

पत्नी गई थी रक्षाबंधन मनाने, पति ने कर ली आत्महत्या-Ghaziabad city

Wed, 29 Aug 2018 05:32 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
पत्नी गई थी रक्षाबंधन मनाने, पति ने कर ली आत्महत्या-Ghaziabad city
पत्नी गई थी रक्षाबंधन मनाने, पति ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त युवक घर में अकेला था और उसकी पत्नी बेटी के साथ रक्षाबंधन मनाने मायके गई हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विजयनगर सिद्धार्थ विहार के पास वृंदावन एंकलेव में 9/1925 में गौरव (25) अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था। मूलरूप से ततीना मेरठ के रहने वाले गौरव की अपनी कैब है, जिसे वह एक प्राइवेट स्कूल में किराए पर चलाता था। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके न्यायखंड इंदिरापुरम चली गई। इसी दौरान रात को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। अगले दिन सुबह फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो गौरव फंदे से लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते उसने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed