फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5 दिन के बच्चे को पिता ने बेचा, मां ने दी तहरीर-Ghaziabad city

5 दिन के बच्चे को पिता ने बेचा, मां ने दी तहरीर-Ghaziabad city

Fri, 04 May 2018 05:36 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
5 दिन के बच्चे को पिता ने बेचा, मां ने दी तहरीर-Ghaziabad city

विज्ञापन
पांच दिन के बच्चे को पिता ने बेचा, मां ने दी तहरीर
गाजियाबाद। गैर समुदाय की युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी की डिलीवरी के पांच दिन बाद ही बच्चे को बेच दिया। युवक ने पत्नी को आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से बच्चे को कुछ दिन के लिए परिचित के पास छोड़ने और पांच महीने बाद वापस ले आने का भरोसा दिलाया था। युवती के हाथ गोदनामे के एग्रीमेंट की कॉपी लगी तो मामला खुल गया। बच्चे की मां ने अपने ही पति के खिलाफ विजयनगर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरेली की रहने वाली युवती के अपने ही शहर के मुस्लिम समुदाय के युवक से प्रेम हो गया। दोनों अलग-अलग प्लेसमेंट एजेंसी चलाते थे। युवती ने बताया कि तीन साल पहले दोनों घर छोड़कर नोएडा में काम करने लगे और क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी की आम्रपाली सोसायटी में किराए पर रहते थे। गैर समुदाय में शादी होने की वजह से युवती के परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए थे। युवक भी उसे अपने घर नहीं ले जाता था। युवती के मुताबिक दिसंबर 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। बीते 15 अप्रैल को युवती ने कविनगर के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि पांच दिन बाद ही पति ने उसके बेटे को किसी और के सुपुर्द कर दिया। पति का कहना था कि फिलहाल आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, पांच-छह महीने बाद वह बच्चे को वापस ले आएंगे। युवती का कहना है कि कुछ दिन बाद उसे एक एग्रीमेंट की कॉपी मिली, इसके बाद पता चला कि पति ने बच्चे को किसी को गोद दे दिया है। इसका पक्का गोदनामा है। उसका कहना है कि अस्पताल में ही उसका पति किसी से 40 या 50 हजार रुपये में बच्चा देने की बात फोन पर कर रहा था। गोदनामे का पता चलने पर उसने पति से विरोध किया तो तीन दिन पहले अब वह घर छोड़कर चला गया है। फोन भी रिसीव नहीं कर रहा। युवती का आरोप है कि पति ने उसके साथ धोखा किया है। उसने क्रासिंग्स सिटी पुलिस चौकी पर ही शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed