फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चेन लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चेन लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
चेन लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
चेन लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात मंजू यादव पत्नी भीष्म सिंह यादव निवासी कृष्ण कुंज अपार्टमेंट नेहरूनगर नासिरपुर क्षेत्र में पैदल अपने घर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक होली चाइल्ड के पीछे से आए गले से चेन तोड़कर भागने लगे। महिला ने नासिरपुर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। जिस पर चौकी प्रभारी नासिरपुर, चौकी प्रभारी पुराना बस अड्डा, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी पटेल नगर उप निरीक्षक मनीष चौधरी ने फोर्स केसाथ बदमाशों को लोहियानगर औद्योगिक क्षेत्र में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाशों की फायरिंग में एक कांस्टेबल वीर सिंह के भी बाएं हाथ में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अजय उर्फ नंदू निवासी मुरादनगर वर्तमान पता उदलनगर सिहानीगेट बताया। उस पर नगर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। बताया कि आरोपी से पिस्टल, कारतूस, मोटरसाइकिल व लूटी गई चेन बरामद की गई है। बताया कि फरार आरोपी का पता लगाया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed