फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेटी बेचने का विरोध करने पर महिला के दांत तोड़े

बेटी बेचने का विरोध करने पर महिला के दांत तोड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
बेटी बेचने का विरोध करने पर महिला के दांत तोड़े
बेटी बेचने का विरोध करने पर पति ने दांत तोड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक महिला को बेटी बेचने का विरोध करना भारी पड़ गया। पति ने महिला के साथ मारपीट कर दांत तोड़ दिए। विजयनगर पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई है।

सिद्घार्थ विहार निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय पर दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके तीन बेटी और एक बेटा है। पति छोटी बेटी को बेचने की बात कर रहे थे। उसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करके घर से भगा दिया। परिवार के कहने पर वापस रख लिया। उसके बाद फिर अनबन हुई तो आरोपी हापुड़ के पास गांव में छोड़कर चला गया। उसके बाद से न तो खाने पीने के लिए खर्चा दे रहा है और जब भी आता है तो मारपीट करता है। महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटी बेचने की बात को लेकर मारपीट की। दो दांत तोड़ दिए और मुंह पर काफी चोट आई हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लेने के लिए आए भाई पर भी पति ने जानलेवा हमला किया। एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed