फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोनी में अवैध शराब की दो फैक्ट्रियों का भंड़ाफोड़

लोनी में अवैध शराब की दो फैक्ट्रियों का भंड़ाफोड़

Fri, 28 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
लोनी में अवैध शराब की दो फैक्ट्रियों का भंड़ाफोड़
फाइल फोटो
लोनी में बृहस्पतिवार को शराब बनाने की दो और फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने हयात एंक्लेव कालोनी और एसएलएफ वेद विहार कालोनी में छापा मारा। इन फैक्ट्रियाें में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि फैक्ट्री संचालक भाग गया। पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों से 54 पेटी शराब, मशीन, रैपर आदि बरामद किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की शह पर यह फैक्ट्रियां चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस द्वारा बुधवार को ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में शराब फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस सजग हुई। सीओ लोनी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीटा टीम और लोनी कोतवाली पुलिस ने हयात एंक्लेव कालोनी स्थित शोभाराम उर्फ जगत सिंह निवासी सोनिया विहार दिल्ली के मकान में अवैध रूप से संचालित शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां काम कर रहे सुरेंद्र निवासी शामली, अरविंद निवासी करावल नगर दिल्ली और मकान मालिक शोभाराम को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब फैक्ट्री संचालक रवि निवासी एसएलएफ वेद विहार कालोनी भागने में कामयाब हो गया। यहां से पुलिस ने 44 पेटी शराब, 4 ड्रम देशी शराब, रैपर, मशीन और एक छोटा हाथी (माल वाहक) बरामद किया। दोपहर बाद सीओ ने टीम के साथ एसएलएफ कालोनी स्थित रवि के मकान में अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा। उसके घर से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 10 पेटी, शराब बनाने के उपकरण, रेपर, खाली बोतलें, अन्य सामान बरामद हुआ। जानकारी पर एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी ग्रामीण एके मौर्या भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फैक्ट्री संचालक पर 25 हजार का इनाम घोषित
लोनी में अवैध रूप से बनाई जा रही शराब फैक्ट्री का संचालक रवि कार्रवाई के बाद भाग गया। वहां बड़े पैमाने पर शराब का धंधा चलता पाया गया। एसएसपी ने आरोपी रवि के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके पर की शराब की जांच
आबकारी निरीक्षक अतुल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शराब के सैंपल लिए। पुलिस को सूचना मिली कि रवि की फैक्ट्री में अवैध रूप से बनाई जाने वाली शराब डीएलएफ राहुल विहार कालोनी स्थित देशी शराब के ठेके पर बेची जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ठेके पर पहुंची और वहां रखी शराब का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed