फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिहारीपुरा में सिलेंडर फटा-Ghaziabad city

बिहारीपुरा में सिलेंडर फटा-Ghaziabad city

Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिहारीपुरा में सिलेंडर फटा-Ghaziabad city

विज्ञापन
रसोई में सिलेंडर फटा, बचने को छत से कूदी नवविवाहिता
विजय नगर के बिहारीपुरा स्थित एक मकान में सोमवार को गैस सिलेंडर फट जाने से मकान के परखच्चे उड़ गए। सिलेंडर फटने से कमरे में आग लग गई और इसमें दो बच्चे फंस गए। रविवार को ही शादी के बाद घर आई दुल्हन ने छत से कूदकर जान बचाई। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद करीब 20 लोग बाल-बाल बच गए।

बिहारीपुरा निवासी विनोद शर्मा का प्रताप विहार में मेडिकल स्टोर है। विनोद के भाई मुकेश शर्मा ने बताया कि रविवार को विनोद की शादी थी। इस कारण घर में रिश्तेदार मौजूद थे। सुबह करीब आठ बजे रसोई में गैस पर काम करने के बाद रेगुलेटर खुला रह गया। सभी लोग घर में मौजूद थे, तभी जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इसके बाद किचन और कमरे में आग लग गई थी। सभी लोग जान बचाने के लिए घर के पीछे खाली प्लाट में कूद गए। कूदने की वजह से नवविवाहिता पूजा समेत अन्य परिजनों के चोट लग गई। उन्हें कोलंबिया अस्पताल ले जाया गया। पूजा के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य लोग सुरक्षित हैं। हादसे में घर की दीवारें उड़ गई और छत ध्वस्त हो गई। विनोद की मौसी सावित्री देवी और दो बच्चे मन्ना और परी घर में फंसे रहे गए। उन्हें फंसा देख मुकेश शर्मा की पत्नी खुशी जान की परवाह किए बिना घर में गईं और उनको सुरक्षित बाहर निकालकर लाईं। इसमें खुशी का पैर भी जल गया। विजयनगर एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed