{"_id":"5c803060bdec22141a4a0656","slug":"31551904864-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी की हनक दिखा पत्नी का शोषण कर रहा सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी की हनक दिखा पत्नी का शोषण कर रहा सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्दी की हनक दिखा पत्नी का उत्पीड़न कर रहा सिपाही
गाजियाबाद। वर्दी की हनक दिखाकर पत्नी का उत्पीड़न करने वाले सिपाही के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-23 संजयनगर निवासी विमल मलिक ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 26 फरवरी 2014 को अजीत सिंह तोमर निवासी ग्राम धनौरा बुलंदशहर के साथ हुई थी। वह यूपी पुलिस में सिपाही है और गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय में तैनात था। अब वर्तमान में साहिबाबाद में यूपी-100 पीआरवी पर तैनात है। पीड़ित के परिजनों ने शादी में करीब 26 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही पति अजीत, ससुर देवेंद्र सिंह, सास सुनीता देवी, देवर समरजीत व सुरजीत 25 लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। पीड़िता ने मायके वालों के सामने बता रखी। उन्होंने असमर्थता जताई। कहा कि अभी नई-नई बात है। कुछ दिन में सब सही हो जाएगा। कुछ समय बात पति ने शराब पीकर मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि शराब पीकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वर्ष 2015 में बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने कार के साथ मांग 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अजीत के कई महिलाओं से अवैध संबंध है। दो वर्ष से पति ने कोई खर्चा भी नहीं दिया है। पीड़ित बेटी को लेकर किराए के मकान में रहती है। पति ने पिछले दिनों गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सिपाही होने के कारण कविनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अजीत, देवेंद्र सिंह, सुनीता देवी, समरजीत, सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।