फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दूध के रेट पर विवाद, डेयरी संचालक को मारी गोली

दूध के रेट पर विवाद, डेयरी संचालक को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
दूध के रेट पर विवाद, डेयरी संचालक को मारी गोली
दूध के रेट पर विवाद, डेयरी संचालक को मारी गोली
विज्ञापन


मुरादनगर। दूध के रेट को लेकर मंगलवार को डेयरी संचालक और एक युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के बाद युवक अपने साथियों को बुलाकर ले आया और डेयरी संचालक से मारपीट कर उसे गोली मार दी। पीड़ित डेयरी संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से चार-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रावली रोड स्थित व्यापरिया कालोनी में अनस पुत्र शकील घर पर ही भैंस पालता है और दूध बेचने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6 बजे कालोनी निवासी एक युवक दूध खरीदने अनस के पास आया। दूध का रेट ज्यादा होने के कारण दोनों के बीच कहासुनी हो गई, लेकिन विवाद निबट गया। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी अपने 4-5 साथियों के साथ आया और डेयरी संचालक अनस से मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। आरोपी पक्ष ने अनस पर फायर झोंक दिया। गोली अनस को लगी। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोली लगने से घायल अनस को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अभेंद्र ने बताया कि पीड़ित के परिवार की तहरीर पर 4-5 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed