फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किसान को बंधक बना 55 बकरा-बकरी लूटे, तीन गिरफ्तार

किसान को बंधक बना 55 बकरा-बकरी लूटे, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
किसान को बंधक बना 55 बकरा-बकरी लूटे, तीन गिरफ्तार
किसान को बंधक बना 55 बकरा-बकरी लूटे, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


मसूरी। जंगल में बकरे चरा रहे किसान को बंधक बनाकर 55 बकरे-बकरी लूट लिए। पीड़ित को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। लोगों ने आवाज सुनकर उसे बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
नायफल के जंगल में शाहपुर बम्हैटा निवासी जमील अहमद (50) वर्ष बकरी-बकरे चरा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे के करीब दो एसेंट कारों में चार युवक आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हाथ पैर बांध कर कार में डाल लिया और 25 बकरी बकरे भी ठूंस कर दोनों कारों में भर लिए। बाकी बचे हुए बकरे बकरियों को बदमाश पैदल ही लेकर चल दिए। थोड़ा आगे चलकर कार से जमील को झाड़ियों में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी गाड़ी में भरी बकरियों की आवाज सुनकर उन्हें रोक लिया। इतने में पीड़ित का बेटा शकील अहमद भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जमील को झाड़ियों से निकालकर इलाज के लिए डासना सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। इनके कब्जे से 55 बकरे-बकरियां बरामद कर लिए। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अजीत निवासी थाना बलबीर विहार, दिल्ली, अमित व अनिल निवासी पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, दिल्ली बताया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के बेटे की तहरीर के आधार पर बंधक बनाकर लूट करने का मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। उनकी दोनों कारों को सीज कर दिया है। कारों के बारे में जानकारी की जा रही है। फरार साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed