फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेहनत की कमाई, साइबर ठगों ने उड़ाई-Ghaziabad city

लोगों की मेहनत की लाखों की कमाई, साइबर ठगों ने उड़ाई

Wed, 29 Aug 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 29 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
मेहनत की कमाई, साइबर ठगों ने उड़ाई-Ghaziabad city

गाजियाबाद में लोगों की मेहनत की कमाई साइबर ठग उड़ा रहे हैं। बैंकों की लापरवाही और पुलिस की उदासीनता का खामियाजा बैंक खाता धारकों को भुगतना पड़ रहा है। तीन लोगों के खाते से साइबर ठगों ने 2.78 लाख रुपये ठगी कर निकाल लिए। इनमें एक व्यक्ति के खाते से 2.16 लाख रुपये निकाले गए हैं। जबकि दो लोगों के खाते से 57 हजार रुपये निकाले गए हैं। ठगी के बाद ठग ने खाता धारक को फोन किया और बोला, तुम्हारे रुपये निकाल लिए गए हैं, अगली बार खाते में जमा करोगे तो दोगुना हो जाएंगे। एफआईआर दर्ज कराने के लिए उन्हें कभी थाने तो कभी साइबर सेल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


कविनगर सी ब्लाक निवासी भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि इंडसइंड बैंक की राजनगर शाखा में उनका खाता है। 8 जून को किसी ने उनका डेबिट कार्ड क्लोन कर पांच बार में 2.16 लाख रुपये निकाल लिए। इनमें 10 हजार रुपये पेटीएम के जरिए निकाले गए, जबकि बाकी एटीएम के जरिए। उन्होंने कार्ड ब्लाक कराया और अगले दिन इसकी शिकायत पुलिस को दी। दो माह बाद भी कविनगर पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। वहीं साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि एसएसपी उनके पास शिकायत भेजेंगे तो वह कार्रवाई करेंगे। वह ढाई माह से थाने, साइबर सेल और एसएसपी ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

 

उधर, साइबर ठगों ने सोमवार रात जिंदल नगर निवासी रविदत्त शर्मा के खाते से ठगी कर 36 हजार रुपये निकाल लिए। उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। खाते से एक बार 10 हजार रुपये, दूसरी बार 20 हजार, तीसरी बार में 6 हजार और चौथी बार में 400 रुपये निकाले गए। इसके बाद उन्होंने डेबिट कार्ड ब्लाक कराया। उनके खाते से यह रकम रात 9 बजे के बाद निकाली गई है। मंगलवार को उन्होंने कविनगर पुलिस से ठगी की शिकायत की है। इसके अलावा घूकना गली नंबर-7 निवासी नरेश कुमार इंदिरापुरम के एक नामचीन स्कूल में बस ड्राइवर हैं। उनका एक सैलरी खाता है और दूसरा पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साइबर ठगों ने बीती 8 अगस्त को उनके सैलरी खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से पूछताछ की गई तो पता चला कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया है। अब बीते सोमवार को उनके दूसरे खाते से भी ठगों ने तीन बार में 12 हजार रुपये निकाल लिए। नरेश का कहना है कि काफी दिनों से उन्होंने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है। बावजूद इसके ठगी हो गई। ठगी के बाद ठगों ने उन्हें मोबाइल पर कॉल किया और नाम लेकर पुकारा। ठगों ने यह भी बताया कि उन्होंने उनके खाते से रुपये निकाल लिए हैं, लेकिन अगली बार खाते में रुपये जमा करोगे तो दोगुना हो जाएंगे। पीड़ित ने मंगलवार को सिहानी गेट पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed