फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मौज मस्ती के लिए स्नैचिंग करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

मौज मस्ती के लिए स्नैचिंग करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मौज मस्ती के लिए स्नैचिंग करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
इंजीनियर से चेन लूटने वाले तीन स्नैचर दबोचे
साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी में राहगीरों से स्नैचिंग करने वाले तीन लुटेरों को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने पिछली 30 अगस्त को वसुंधरा सेक्टर-4 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर निशीत कुमार से चेन लूटी थी। आरोपी हाईस्पीड बाइक से वारदात करते थे। इनके पास से सोने की पांच चेन, एक मंगलसूत्र, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है।
इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि मंगलवार को वसुंधरा चौकी प्रभारी पारस मलिक मेवाड़ कालेज के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी अमन व फरदीन निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली और मोनू निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा हैं। इनके पास से सोने की पांच चेन, एक मंगलसूत्र और एक मोबाइल मिला है। आरोपियों ने बताया कि वह नोएडा, दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद में लूटपाट करते थे। उन्होंने पिछली 30 अगस्त को वसुंधरा सेक्टर-4 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर निशीत कुमार से चेन लूटने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने वैशाली में भी एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया था। वे क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्नैचिंग की वारदातें कर चुके हैं।
विज्ञापन


महंगे शौक पूरा करने को करते थे लूट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महंगे शौक पूरे करने के लिए स्नैचिंग करते थे। लूट की चेन, कुंडल और मोबाइल को बेचकर दिल्ली-एनसीआर के नामी मसाज पार्लर में जाते थे। मौज मस्ती में पैसे उड़ाते थे। मोनू 2014 में इंदिरापुरम थाने से जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा लूटपाट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed