फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3.5 lakhs looted in broad daylight from the employee store manure seeds

खाद बीज भंडार के कर्मचारी से दिनदहाड़े 3.5 लाख लूटे

Sat, 17 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakhs looted in broad daylight from the employee store manure seeds
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े तमंचे के बल पर खाद बीज भंडार के कर्मचारी से 3.5 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी, लेकिन गोली उसके ही साथी के पैर में लग गई लेकिन बदमाश घायल साथी को बाइक पर बैठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


लूटी गई रकम में से एक लाख रुपये नई करेंसी में जबकि 2.5 लाख की रकम पुरानी करेंसी में थी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हुसैनपुर गांव के प्रधान सुबोध त्यागी की रावली रोड पर सरना गांव के पास खाद बीज भंडार का गोदाम है। छज्जूपुर गांव निवासी जसवंत यहां नौकरी करता है। शुक्रवार को सुबोध त्यागी का बेटा आकाश त्यागी गोदाम पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे जसवंत गोदाम से 3.5 लाख रुपये लेकर बाइक से ओबीसी बैंक में जमा कराने के लिए निकला। कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर जसवंत को रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी लेकिन गोली जसवंत के पास खड़े दूसरे बदमाश के पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए घायल साथी को बाइक पर लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर एसएपी देहात, एएसपी, एसओ ने मौका मुआयना किया। एसओ हरिदयाल सिंह यादव का कहना है कि पीड़ित जसवंत की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बदमाश जिस ओर भागे है, बीच रास्ते में कहीं खून के निशान नहीं मिले। बदमाश को गोली लगी है या नहीं इस बात पर अभी संशय है। उधर, लोगों में यह चर्चा भी रही कि भागते समय बदमाशों से 100-100 की दो गड्डियां नीचे गिर गईं थीं, जिन्हें पीछे से आ रहे एक कार सवार ने उठा लिया। 

पुलिस चौकी के सामने से भागे बदमाश
पुलिस का बदमाशों में जरा भी खौफ नहीं है, रावली रोड चुंगी नंबर तीन चौकी से महज कुछ दूरी पर बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये की लूट अंजाम दिया और वारदात के बाद चौकी के सामने से ही भाग निकले। वहीं, चौकी के सीसीटीवी कैमरे  बंद मिले हैं। 

नहीं मिला पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर
बदमाशों के जाने के बाद जसवंत और गोदाम मालिक ने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया लेकिन लगातार फोन मिलाने के बाद भी पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर नहीं मिला। बाद में राहगीरों ने थाने फोन कर वारदात की सूचना दी। 

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
लूट की वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की। ईगल बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मियों को गंगनहर पटरी पर बाइक सवार एक युवक खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि बदमाश गंगनहर की तरफ भागे हैं।


पुलिस ने उसका डीएल लेकर उसे छोड़ दिया। बाद में जब पुलिस ने पीड़ित जसवंत को उक्त डीएल दिखाया तो उसने बताया कि बदमाशों में डीएल वाला युवक भी था। बाद में पुलिस ने बदमाश के घर छापामारी कर उसे दबोच लिया। बदमाश के घर से तमंचा और वारदात में शामिल बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed