{"_id":"5970aa704f1c1bfa7f8b45f3","slug":"21500555888-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे दूध डिस्ट्रीब्यूटर से साढे तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे दूध डिस्ट्रीब्यूटर से साढे तीन लाख लूटे
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूल के दूध डिस्टीब्यूटर से 3.5 लाख लूटे
एसएलएफ वेद विहार कालोनी में बुधवार दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अमूल दूध कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से बाइक और साढे़ तीन लाख रुपये लूट लिए। कैश बाइक की डिग्गी में पड़ा था। पीडित ने पुलिस से शिकायत की है।
भजनपुरा दिल्ली निवासी विनीत कुमार अमूल दूध कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह बुधवार दोपहर लोनी में कैश कलेक्शन कर रहे थे। दोपहर करीब पौने दो बजे पेमेंट लेकर एसएलएफ वेद विहार कालोनी पहुंचे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवर टेककर रोक लिया।
बदमाशों ने उन्हें गनप्वाइंट पर लिया और उनकी बाइक लूट ली। बदमाश उनकी बाइक लेकर दिल्ली की ओर भाग गए। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि बाइक की डिग्गी में 3.5 लाख रुपये थे। पीड़ित ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ दुर्गेश कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास की बिल्डिंगों का जायजा लिया। एक बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।