{"_id":"595f6eba4f1c1b262f8b47d5","slug":"21499426490-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दिखाई बहादुरी, दबोचा स्नैचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दिखाई बहादुरी, दबोचा स्नैचर
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन लूट रहे बदमाशों से भिड़ी महिला, पकड़वाया लुटेरा
वैशाली सेक्टर-चार में शॉप्रिक्स मॉल के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला ने चेन झपट रहे लुटेरों से भिड़ गई और एक बदमाश को लोगों की मदद से दबोच लिया।
यही नहीं उसने बदमाशों की स्कूटी की चाभी भी निकाल ली। हालांकि एक लुटेरा भाग गया। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटी गई चेन आधी मिली है। लोगों ने पिटाई करने के बाद लुटेरे को पुलिस को सौंप दिया।
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 में कारोबारी राजीव भाटिया परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे उकनी पत्नी कमल वैशाली सेक्टर-पांच के सुपरटेक अवंत गार्डन सोसाइटी में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं।
वह आटो लेने के लिए पैदल शॉप्रिक्स मॉल की ओर जा रही थी कि पीछे से स्कूटी पर आए दो लुटेरों ने उनके चेन झपट ली। कमल ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो उसने धक्का देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की के दौरान लुटेरों की स्कूटी गिर गई। कमल ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूटी की चाभी निकाल ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भाग रहे एक लुटेरे को धर दबोचा। जबकि उसका साथी भाग गया।
लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की धुनाई की और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इंदिरापुरम एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिल्ली के गांधी नगर का रहने वाला पुनीत राणा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साथी की तलाश की जा रही है।
लुटेरों की स्कूटी का नंबर यूपी 14 सीएफ 175 है। जबकि सीएफ के बाद चार अंक का नंबर होना चाहिए। वहीं स्कूटी पर आगे नंबर प्लेट ही नहीं थी। स्कूटी गाजियाबाद से रजिस्टर्ड है। पुलिस पता कर रही है कि स्कूटी का नंबर सही है या फर्जी है।
लूट के दौरान चेन दो हिस्से में टूट गई। स्कूटी से गिरने के बाद आरोपियों ने हादसा बताने के लिए चेन को नाले में फेंक दिया। ताकि लोगों के पहुंचने पर उनके पास से लूट की चेन न मिले और लूट की इस घटना को वह झूठा साबित कर दें।
आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से बचाने के लिए उसने पास में खड़ी एक कार के शीशे में अपना सिर मार कर फोड़ लिया। उसे लहूलुहान देखकर लोगों ने पीटना बंद कर दिया।