फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे, 13 वाहन बरामद-Ghaziabad city

कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे, 13 वाहन बरामद-Ghaziabad city

Thu, 15 Feb 2018 05:24 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे, 13 वाहन बरामद-Ghaziabad city
दो वाहन चोर दबोचे, 13 वाहन बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कार, तीन स्कूटी और चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। दोनों चोर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में वाहन चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर पवन उर्फ प्रदीप और कुलदीप निवासी छोलस, जारचा गौतमबुद्धनगर हैं। दोनों को साईं उपवन के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। बरामद वाहनों में से पांच वाहनों का पता कर लिया है। उन्हें घंटाघर कोतवाली, कविनगर, इंदिरापुरम और हर्ष विहार दिल्ली व मंडावली थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया है। उन्होंने बताया कि वह नई-नई बाइकों और स्कूटी को भी पांच से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। कई वाहनों को वह कबाड़ियों को बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि बरामद हुए अन्य वाहनों को भी ट्रेस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed