फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मामा के घर पढ़ने आया छात्र गायब

मामा के घर पढ़ने आया छात्र गायब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मामा के घर पढ़ने आया छात्र गायब
मामा के घर पढ़ने आया छात्र गायब
विज्ञापन


गाजियाबाद। मामा के यहां पढ़ने के लिए आया छात्र गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। उसके बाद से वापस नहीं आया। नगर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

वत्सल यादव पुत्र शैलेश यादव निवासी गांव मडावरा सिकंदराबाद बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोट गांव में मामा रवि यादव के यहां पढ़ने के लिए आया था। रवि ने बताया कि वह कक्षा पांच का छात्र है। एक अप्रैल को उसे पढ़ने के लिए सिकंदराबाद से गाजियाबाद बुलाया था, जिससे उसे अच्छी शिक्षा मिल सके। रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे ट्यूशन पढ़ने लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो ट्यूशन टीचर से संपर्क किया तो पता चला कि वह ट्यूशन ही नहीं आया। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारी व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, किसी से भी उसके बारे में नहीं पता चला। रवि यादव ने बताया कि छात्र के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है। नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्र की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed