फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरिया चुरा रही महिला को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

सरिया चुरा रही महिला को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सरिया चुरा रही महिला को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
सरिया चुरा रही महिला को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। पार्किंग से सरिया चोरी करने पहुंची एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दो महिलाएं दीवार कूदकर फरार हो गईं। एक महिला को पकड़कर पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कविनगर थाना के कैलाशपुरम् निवासी सतेंद्र सिंह के मकान के बराबर में ही गाड़ी की पार्किंग के लिए जगह है। उन्होंने मकान की ऊपरी मंजिल बनवाने के लिए लोहे की सरिया व अन्य सामान मंगवाया हुआ था। शनिवार की रात को तीन महिलाएं सरिया चोरी करने के लिए पहुंच गईं। उन्होंने 50 किलो से अधिक वजन के सरिया को बांध लिया। उसी दौरान लोहे की आवाज हुई तो उनकी आंख खुल गई। उन्होंने पार्किंग की तरफ देखा तो तीन महिलाएं सरिया उठा रही थीं। उन्होंने शोर मचाया तो दो महिलाएं तो दीवार कूदकर भाग गईं, मगर, एक महिला को उन्होंने पकड़ लिया। वह महिला दीवार नहीं कूद पाई। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। सतेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि फरार महिलाओं का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed