{"_id":"5b7c74a942c79246400aa472","slug":"191534882985-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब लूटने को चार युवकों ने की थी चालक की हत्या-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब लूटने को चार युवकों ने की थी चालक की हत्या-Ghaziabad city
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब लूटने को चार युवकों ने की थी चालक की हत्या
गाजियाबाद। खोड़ा के कैब चालक आवेश खान की हत्या उसी के परिचित और सरधना (मेरठ) के रहने वाले चार युवकों ने कैब लूटने के लिए की थी। चारों युवक कैब को बेचकर पैसा कमाना चाहते थे। पुलिस ने हत्या के आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटी गई कैब, मृतक की घड़ी, पासपोर्ट व आधार नंबर कार्ड बरामद किया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी शाकिर उर्फ नाग, खालिद, साबिर और राकिब हैं। चारों मूलरूप से किला खोवान सरधना के रहने वाले हैं। चारों को खोड़ा से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चारों युवक पहले भी मृतक चालक आवेश खान की कैब बुक कर किराए पर ले जा चुके थे। इसके चलते उससे जान-पहचान हो गई थी। 10 अगस्त को चारों युवक नोएडा आए थे और यहां से कैब लूटने की योजना बनाई। इसके बाद वह खोड़ा लेबर चौक के पास पहुंचे और आवेश खान को फोन कर कैब बुक की। यहां से चारों उसे सरधना ले गए। 10 अगस्त की रात करीब दो बजे वह सरधना के पास महादेव गांव के जंगलों में पहुंचे और ड्राइवर को नीचे उतार दिया। साबिर ने पीछे से कैब चालक के सिर में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उसे जंगलों में फेंककर भाग गए। घड़ी, मोबाइल, पासपोर्ट और 3500 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई कैब, पासपोर्ट, घड़ी, तमंचा बरामद कर लिया है।
पुलिस से बचने के लिए बदली नंबर प्लेट
बदमाशों को पता था कि कैब चालक के लापता होने के बाद पुलिस उसकी कैब को ट्रेस करने की कोशिश करेगी। इसके लिए हत्यारोपियों ने लूटी गई कैब की नंबर प्लेट बदल दी थी। गोली मारने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने कैब चालक आवेश खान का लूटा गया मोबाइल कपड़े में बांधकर नोएडा के एक पार्क में फेंक दिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन नोएडा के आसपास ही मिले और वह उसे यहां ढूंढती रहे। पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस के जरिए मामले का खुलासा कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
फिर कैब लूटने की फिराक में थे
पूछताछ में चारों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वह इसी सप्ताह फिर किसी कैब को लूटने की फिराक में थे। इन दोनों कारों को वह बेचकर पैसा कमाना चाहते थे। उन्हें उम्मीद थी कि लूटी गई कैब को वह नंबर प्लेट बदलकर बेचते तो तीन से साढ़े तीन लाख रुपये में बिक सकती थी।