फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दोस्त ने रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या की-Ghaziabad city

दोस्त ने रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या की-Ghaziabad city

Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या की-Ghaziabad city
रिक्शा चालक की गला रेतकर दोस्त ने की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। दोस्त ने ही अपने साथी रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने कविनगर थाने में आरोपी को नामजद कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मूलरूप से बानगांव मिर्जापुर, शाहजहांपुर का रहने वाला धनपाल (30) दो माह पूर्व गाजियाबाद आया था। वह कमला नेहरू नगर क्षेत्र में ही रात को फुटपाथ पर सोता था। उसके साथ उसका दोस्त सुदामा भी रहता था। कविनगर पुलिस के मुताबिक 15 दिन पूर्व मृतक धनपाल का सुदामा के साथ शराब पीकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद फिर वह दोनों साथ रहने लगे। मंगलवार रात धनपाल और सुदामा कमला नेहरू नगर में नशा मुक्ति केंद्र के पास थे। दोनों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मृतक के भाई रामशरण का आरोप है कि सुदामा ने उसके भाई धनपाल का गला चाकू से रेत दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। रामशरण ने सुदामा को नामजद कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed